फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस्टीसाइड के सात सैंपल फेल, लैब से आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पेस्टीसाइड के सात सैंपल फेल, लैब से आई रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला कृषि रक्षा विभाग ने पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान पेस्टीसाइड के 159 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 141 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें सात सैंपल फेल हुए हैं। अब विभाग पेस्टीसाइड बनाने वाली कंपनी और दुकानदार के खिलाफ वाद दायर कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर पेस्टीसाइड की दुकानों पर निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान संदिग्धता के घेरे में आने वाले पेस्टीसाइड का सैंपल जांच के लिए भेजा जाता है। लैब से मिली रिपोर्ट में इन पेस्टीसाइड के सॉल्ट मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें फिफरोनिल-05 का मानक 3.5 आया है। इमिडा क्लोपिरीड-17.8 का मानक 14.77, साइपर मैथरीन-25ईसी का मानक 20.91, लेमडा सायहेलोथ्रीन-5 फीसदी का 1.31 फीसदी, क्लोरोपायरीफाश 50 फीसदी का मानक 21.51 फीसदी, टू5डी डाइनिथायल 58 फीसदी का 10.85 फीसदी और ट्रीटिलाक्लोर 37 फीसदी का मानक 22.79 मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें