सूचना पर गांव के लोग, जाटव समाज के लोग और बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सागर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। सतीश सागर ने बताया कि मौके पर जाकर देखा गया कि प्रतिमा को हाथ और सिर की तरफ से क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसमें ईंट से चोट के निशान थे। जो देख कर प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात ने जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया है।
यदि कोई कह रहा है कि बच्चों ने खेलते हुए क्षतिग्रस्त किया है तो वह गलत बयान है। घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। ऐसे में मौके पर पहुंच कर पंचायत की गई और पुलिस व आपसी सहयोग से नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी कार्रवाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है।
इस दौरान बलराज गौतम, प्रमोद सागर, विवेक कुमार, दीपक, सोनू, जीतेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, राजकुमार प्रधान, लोकेश, राहुल, रोहित गौतम आदि मौजूद रहे। वहीं घटना की सूचना पर सीओ शोभित कुमार व खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।
किसी ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त नहीं की है। बच्चों के खेलते हुए गेंद से क्षतिग्रस्त हो गई है। कॉलोनी में मामला शांत है। स्थानीय लोग आपसी सहयोग से नई प्रतिमा लगवा रहे हैं। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा