फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ रहे बुखार के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के दवा काउंटर पर लाइन में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। मौसम में उमस भरी गर्मी से तो लोगों को राहत मिल गई है। मगर दिन में बदलते तापमान के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में कुल ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को बुखार के करीब 490 मरीज पहुंचे, जिनको आवश्यक जांच के बाद उपचार दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को मरीजों की भीड़ अक्सर रहती है। वहीं पिछले सप्ताह शनिवार को दशहरा के चलते आधे दिन की ओपीडी थी, जिस कारण सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा अस्पताल में पहुंची। ओपीडी में अभी खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को खून आंच के लिए विशेष रूप से परामर्श दिया जा रहा है।
बुखार के प्रत्येक मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड व अन्य जांच की जा रही है, जिससे बीमारी के अनुसार सही उपचार मिल सके। मौसम में बदलाव के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा अक्सर रहता है। इस दौरान मरीजों को सावधानी की जरूरत है। बुखार होने पर चिकित्सक परामर्श के बाद ही दवाई लेनी चाहिए। सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि अभी कोई गंभीर मरीज सामने नहीं आया है। फिर भी डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया गया है, जहां पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बेड बढ़वाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें