फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के मौसम में अस्पतालों में बढ़े वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रुक-रुक कर जारी बारिश के कारण अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। ज्यादातर अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के करीब 300 मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. प्रदीप राणा ने बताया कि ओपीडी में संख्या सामान्य दिनों से अधिक हो गई है। अस्पताल में प्रतिदिन कई लोग बुखार, सिरदर्द, उल्टी और बदन दर्द की शिकायत के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
इनमें अधिकांश मामलों में वायरल संक्रमण मिल रहा है। इसमें सबसे अधिक संख्या छोटे बच्चों की है क्योंकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 2270 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों के मरीजों ने पंजीकरण कराकर परामर्श लिया।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप राणा ने सलाह दी है कि बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए अभिभावकों को आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। बारिश के मौसम में लोगों को भीगने से बचना चाहिए, इसके साथ-साथ खाने में तली-भुनी और बासी खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।
ताजा और गर्म आहार लेना फायदेमंद होगा। इस मौसम में डायरिया के केस भी आ रहे हैं। ऐसे में साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। खुले और फुटपाथ पर बिक रही खाद्य पदार्थों को न खाएं, लगातार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हेपेटाइटिस और पीलिया के मामले भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें