फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों का हंगामा

Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
औरंगाबाद में एक निजी अस्पताल पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में दो बार आपरेशन करने के बाद भी मंगलवार शाम पीड़ित किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे को देख डाक्टर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत किया। परिजन फिलहाल पीड़ित को गंभीर हालत में बुलंदशहर ले गए।

बता दें कि नरसेना थाना क्षेत्र के गांव निदामपुर निवासी सुखवीर सिंह का हितेश कुमार (12) गत ढाई माह पूर्व अपने मकान की छत पर चढ़कर बारात देखने के दौरान आतिशबाजी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया था।
विज्ञापन


जिसका उपचार औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार बताया गया है कि इसी अस्पताल के डाक्टर ने करीब दो माह पूर्व पीड़ित का आपरेशन कर उपचार शुरू कर दिया था।

पहले आप्रेशन व उपचार से निजात न मिलने पर डाक्टर ने दूसरा आपरेशन कर दिया। जिससे पीड़ित की हालत बिगड़ गई। मंगलवार की शाम को पीड़ित की हालत और ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के आक्रोश को देख डाक्टर अस्पताल से मौका देख फरार हो गया। हंगामा होता देख अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया। पुलिस की मौजूदगी में ही परिजन पीड़ित किशोर को उपचार के लिए बुलंदशहर ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें