फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज हवा और बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ धूप भी निकली। इस बीच कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं पर बूंदाबांदी। बारिश के साथ चली तेज हवा से अहार क्षेत्र में धान की फसल गिर गई। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिनों तक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 67 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद उमस व गर्मी ने अपना रंग दिखाया। मंगलवार और बुधवार को गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादल छाने लगे। इस बीच डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर और अहार समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई तो अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी तक सीमित रही। अहार क्षेत्र बारिश से किसानों की धान की फसल गिर गई। अपनी गिरी फसल को देख किसान चिंतित हैं। किसान राजेश और महेश ने बताया कि खेत में गिरी अधिकतर फसल अभी ऐसी है, जिसमें बाली नहीं बनी है। ऐसे में दाना न बनने और उत्पादन कम होने से नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि अभी भी आगामी कई दिनों तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इस समय बारिश कुछ फसलाें के लिए ठीक है तो धान समेत सब्जी की फसलाें के लिए नुकसान वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें