फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 दिसंबर तक ले सकेंगे ओटीएस योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 30 दिसंबर तक ले सकेंगे ओटीएस योजना का लाभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं को छूट के साथ बिल जमा करने के लिए एक और मौका दिया है। शासन के निर्देश पर ओटीएस योजना की अंतिम तिथि को 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। डेढ़ माह से संचालित योजना में अभी तक 40 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा किया है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने बकाएदारों से बिल वसूलने और उन्हें सरचार्ज में छूट देने के लिए 28 अक्टूबर को ओटीएस योजना शुरू की थी। योजना शुरू करने के बाद अधिकारियों को उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में बकाएदार योजना का लाभ लेते हुए बिजली का बिल जमा करेंगे। अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की तो करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ता इसके दायरे में आए। हालांकि डेढ़ माह के दौरान केवल 40 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली निगम को बकाया करीब 20 करोड़ का भुगतान किया है। जबकि बिजली निगम ने करीब तीन करोड़ का सरचार्ज माफ किया है। अब भी जिले में करीब तीन लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जो योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन उन्होंने बिल जमा करने के लिए आवेदन नहीं किया है। बिजली निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर तक ओटीएस का समय बढ़ाया गया है। बकाएदारों से आग्रह है कि योजना का लाभ लेकर बकाया बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें