फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जुलाई से होगा ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जुलाई से होगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही जिला अस्पताल की ओपीडी में ऑनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने सीएमएस संग अस्पताल के पंजीकरण काउंटर को लेकर निरीक्षण किया। संभावना जताई कि जुलाई माह से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक ऑफलाइन पंजीकरण किए जाते हैं। इसके लिए अस्पताल में दो काउंटर संचालित हो रहे हैं। लेकिन जल्द ही अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। एचएमआईएस योजना के तहत ओपीडी के लिए चार काउंटर और एक इमरजेंसी के लिए काउंटर खोला जाएगा। इस योजना से जहां मरीजों को पंजीकरण कराने में आसानी होगी तो वहीं, समय की भी बचत होगी। योजना को लेकर अस्पताल के कर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद, क्वालिटी मैनेजर, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता हिमांशु सचदेवा और अन्य अधिकारियों द्वारा पंजीकरण काउंटर खोले जाने को लेकर जगह चिन्हित की। नोडल अधिकारी ने बताया कि हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम यानी एचएमआईएस योजना से जिला अस्पताल को जोड़ा जाएगा। इसके तहत अस्पताल में चार काउंटर खोले जाएंगे। काउंटर खोले जाने को लेकर जगह का चुनाव किया गया। चार काउंटर में दो पुरुषों के, एक महिला और एक काउंटर पर बुजुर्ग, दिव्यांग आदि के लिए बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें