फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा
विज्ञापन

डिबाई। रेलवे ने चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। राजघाट से अलीगढ़ के हरदुआगंज तक विद्युत लाइन बिछाई गई है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की ओर से ट्रेन संचालन की स्वीकृति मिल गई है।
इलेक्ट्रिक इंजन की क्षमता के अनुसार लाइन बिछाने के बाद 25 केवीए की सप्लाई देकर कई बार टेस्टिंग की जा चुकी है। डिबाई के उप स्टेशन अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि अब कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

147 साल पुराने पुल पर लगाए 16 खंभे
डिबाई-राजघाट के बीच स्थित राजघाट पुल का संचालन 5 जून 1874 को शुरू हुआ था। अधिकारियों के निरीक्षण में पुल की मजबूती बरकार रही है। खंभों के डिजाइन की स्वीकृति मिलने पर पुल पर बिजली की लाइन के लिए 16 खंभे लगाए गए हैं। पुल से गुजरने के दौरान ट्रेनों की स्पीड 75 किमी प्रति घंटा ही रहेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होता है संचालन
अलीगढ़-चंदौसी-बरेली अप डाउन, अलीगढ़-चंदौसी-मुरादाबाद अप डाउन, ऋषिकेश-चंदौसी-आगरा-बांदीकुई अपडाउन, बरेली-चंदौसी आगरा बांदीकुई अपडाउन, लिंक एक्सप्रेस देहरादून-अलीगढ़ इलाहाबाद का संचालन होता है। आंवला में इफको यूरिया फैक्टरी, वीपीएल डिपो और बरेली में इंडियन आयल डिपो सेे मथुरा रिफाइनरी आने-जाने वाले माल गाड़ियों के रैक भी इसी लाइन से गुजरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें