फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश के साथ खेलो अरविंद और सतीश...जीतो पदक

विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान में पहुंचीं सदर विधायक और अन्य संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जोश के साथ खेलो अरविंद और सतीश...जीतो पदक
विज्ञापन

बुलंदशहर। टोक्यो में आयोजित खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में जनपद के तीन खिलाड़ी बॉक्सर सतीश यादव, रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह और स्क्रीट खिलाड़ी शूटर मेराज खान प्रतिभाग कर रहे हैं। देश भर से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में अमर उजाला ने विजयी भव अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत मंगलवार को काला आम चौराहा और यमुनापुरम स्टेडियम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां लोगों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और जीत कर आने की शुभकामनाएं दीं।
ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जिले के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सदर विधायक उषा सिरोही और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने हस्ताक्षर करके किया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। सदर विधायक उषा सिरोही, भाजपा नेता दिग्विजय सिरोही ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटने के लिए अग्रिम बधाई दी। इस दौरान सीओ संग्राम सिंह ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर ही लौटेंगे। इस दौरान अगम अग्रवाल ने देशभक्ति गाना गाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

अगम जिले के एक उभरते हुए गायक हैं, जिन्हें शंकर महादेवन जैसे बड़े गायक ने भी सराहा है। वहीं, नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में शुभकामना संदेश अभियान का जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने खिलाड़ियों को ‘बेस्ट ऑफ लक’ लिखकर शुभारंभ किया। इसके बाद क्रिकेट कोच सुखदेव शर्मा, खिलाड़ियों में प्रत्यक्ष, ऋषभ पंडित, लेंस शर्मा, मुकुल सिंह, शिवा शर्मा, भारती, प्रिंस यादव समेत 50 से अधिक खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं संदेश लिखे।
क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि उप्र के छोटे से जनपद से तीन खिलाड़ियों ने ओलंपिक जाने का सपना पूरा किया। एक खिलाड़ी थोड़ी सी चूक के कारण ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। लेकिन शेष दोनों खिलाड़ियों से जनपद को पदक की उम्मीद है। सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

पदक लाने वाले खिलाड़ी को जिला प्रशासन देगा 1-1 लाख
बुलंदशहर। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले जिले के खिलाड़ियों को डीएम रविंद्र कुमार ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जिला प्रशासन द्वारा मेडल लाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। साफ किया कि यह धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि से अलग होगी। कहा कि मैं स्वयं भी खेलों से जुड़ा रहा हूं, जिसके चलते युवाओं से अपील करता हूं कि खेलों में अपना करिअर बनाने को लेकर आगे आएं। यह गर्व की बात है कि जिले से तीन खिलाड़ी सतीश यादव, अरविंद सोलंकी और मेराज खान ने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इससे जिले के युवाओं में भी खेल के प्रति लगन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें