फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में फिसड्डी अधिकारी कार्रवाई के लिए रहें तैयार : चैत्रा वी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राजस्व वसूली में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि फिसड्डी जहांगीराबाद और शिकारपुर खंड में माह के अंत तक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हुई तो एसई और एक्सईएन कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह बातें बिजली निगम की एमडी चैत्रा वी ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन


सोमवार को बिजली निगम की एमडी चैत्रा वी ने जिले में पहुंचकर ओटीएस योजना और राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खनपुरा स्थित ओटीएस शिविर में पहुंचकर लोगों से बात की थी। रात के समय जिला पंचायत सभागार में देर रात 10 बजे तक चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएन और एसडीओ के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। एमडी चैत्रा वी ने राजस्व वसूली में फिसड्डी जहांगीराबाद और शिकारपुर खंड के एसई और एक्सईएन को फटकार लगाई और कहा कि यदि 31 दिसंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं की गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अन्य खंडों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गांवों में शिविर लगाने के साथ ही प्रचार-प्रसार भी करें, ताकि लोगों को इस बारे में जानकारी हो सके। इस दौरान रिवैंप योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में स्टोर से सामान जारी करने में देरी को लेकर एई को फटकार लगाते हुए समय पर सामान जारी कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि ओटीएस योजना में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं की गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।



जेई ने दिखाया आईएएस का कार्ड, मिली फटकार

बैठक के बाद एमडी चैत्रा वी को बिजली निगम के एक जेई ने एक परिचित आईएएस का कार्ड दिखाया और अपना परिचित बताया। इस पर एमडी ने जेई को फटकार लगाते हुए परिचित गिनाने के बजाए राजस्व वसूली पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी अधिकारी इस प्रकार की गलती न करे और केवल विभागीय कार्यों पर ही ध्यान दें।
विज्ञापन




यमुनापुरम बिजलीघर का किया निरीक्षण

बैठक के बाद एमडी ने यमुनापुरम स्थित बिजलीघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें बिजलीघर यार्ड पर विभिन्न व्यवस्था देखी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बिजलीघरों को साफ रखने के लिए कार्य किया जाए। बिजलीघरों पर आवश्यक अभिलेख जैसे विद्युत आपूर्ति रजिस्टर, लॉग बुक, शिकायत रजिस्टर आदि मेंटेन किए जाएं। बिजलीघर एवं बिजलीघर यार्ड की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई की व्यवस्था की जाए। बिजली घर पर रखे उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्यूसर की समय-समय पर रिफिलिंग की व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर एके जायसवाल, एसई गिरीश नारायण मिश्रा, एसई अजय कुमार, एक्सईएन प्रवीण कुमार, एक्सईएन अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें