फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाईश फ्लाईओवर पर टेंपो चलाने की मांग, प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में नुमाईश फ्लाईओवर पर टैंपो संचालन रोके जाने के विरोध में सैंकड़ों चालकों ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। चालकों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर जाम के लिए दूसरे रूट के टैंपो चालकों को जिम्मेदार ठहराया। एसएसपी ने टैंपो चालकों को आश्वासन दिया है।

टैंपो यूनियन के अध्यक्ष सरताज के नेतृत्व में टैंपो चालक शादाब, शहजाद, नाजिम, शकील, सुंदर, बिल्लू, राकेश, जमील आदि ने एसएसपी को समस्या के संबंध में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें बीते दिनों फ्लाईओवर से पहले ही टैंपो रोके जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने टैंपुओं को फ्लाईओवर से शहर की तरफ आने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उस आदेश के विरोध में करीब 150-200 टैंपो चालक एसएसपी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया।  जबकि नुमाईश फ्लाईओवर के पास दूसरे रूट के टैंपो चालकों द्वारा टैंपो खड़ा करने से जाम की स्थिति पैदा होती है। एसएसपी ने जल्द उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें