फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्राम पंचायत में अब सचिवों की लगेगी ऑनलाइन उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम सचिवों की अब ऑनलाइन उपस्थिति लगेगी। शासन के विशेष सचिव ने इसके लिए पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुटे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थिति लगाने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। यह तैयारी शासन के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद की गई है। आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने के लिए कहा गया है। ग्राम सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति सीधे बायोमैट्रिक मशीनों से लगेगी। प्रत्येक सचिवालय पर यह मशीन लगेगी और सुबह दस बजे उन्हें हर हाल में पहुंचकर उपस्थिति लगानी होगी। इसके बाद शाम को भी वह उपस्थिति लगाएंगे। इसमें अब किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें