फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब नए भवन में होगा मेडिकोलीगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए भवन में रविवार से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई। मोर्चरी के बाद अब स्वास्थ्य अफसर मेडिकोलीगल की व्यवस्था भी नए भवन में करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के प्राइवेट वार्ड के कक्ष एक में जिलेभर की दुष्कर्म पीड़िताओं के मेडिकोलीगल संबंधी कार्य किया जाता है। वहीं पोस्टमार्टम परिसर में बने मोर्चरी में हो रहा है। अब जिला चिकित्सालय परिसर में बने मोर्चरी को मेडिकल कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार शाम को वाईफाई लग जाने पर रविवार सुबह से नए मोर्चरी कक्ष में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई। पोस्टमार्टम या मेडिकोलीगल न होने पर अभी तक परिजनों को भटकना पड़ता था लेकिन नए भवन में पोस्टमार्टम एवं मेडिकोलीगल संबंधी शिकायत के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। मोर्चरी के नए भवन में ग्राउंड फ्लोर पर स्टाफ का कक्ष, शवों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर कक्ष एवंं पोस्टमार्टम के लिए एक बड़ा कक्ष है। प्रथम तल पर मेडिकोलीगल कक्ष, मेडिकोलीगल व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के आराम के लिए अलग-अलग कक्ष, अन्य स्टाफ के लिए एक कक्ष और मेडिकोलीगल व पोस्टमार्टम के नोडल अधिकारी का कक्ष बना है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के नए भवन में बने मोर्चरी कक्ष का संचालन रविवार से शुरू हो गया। अब मेडिकोलीगल प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार या बुधवार से मेडिकोलीगल नए भवन में हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें