फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हादसे में भांजे की माैत, मामा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरबाद। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद बस के स्टाफ ने बस को स्कूल के अंदर खड़ा कर दिया और बाहर से ताला लगाकर वहां से भाग निकले। इससे नाराज होकर कुछ ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी सत्यनारायण शर्मा अपने 21 वर्षीय भांजे चिंटू के साथ खाद लेने के लिए बाइक से धामनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के पतरामपुर चौराहे पर पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही बिना नंबर प्लेट की स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने लापरवाह बस चालक व स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि चिंटू मूल रूप से फरीदाबाद का निवासी था और फिलहाल डीपीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह सेना और पुलिस में जाने का इच्छुक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें