फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि आज से, कलश स्थापना का मुहूर्त 9.29 तक

Thu, 21 Sep 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नवरा‌त्रि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय नवरा‌त्रि शनिवार से आरंभ हो रहा है। शनिवार को शुभ मुहूर्त में देवी मंदिरों और घरों में कलश स्थापना होगी। नवरा‌त्रि के पहले दिन कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 9.29 तक है। इसके लिए शहर के सभी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को ज्वाला जी से माता की ज्योति लेकर लौटने वालों भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त रंग-गुलाल उड़ाते और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
नवरात्रों पर घर और मंदिरों में माता की ज्योति जलाने के लिए भक्त कई दिन पहले ज्वाला जी को प्रस्थान कर गए थे।

वह मां की ज्योति के साथ जत्थे और झांकी बनाकर लौट रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिरों को शानदार तरीके से सजाया गया है। बाजारों में काफी चहल-पहल रही। भक्तों ने पूजा सामग्री के साथ व्रत के खाद्य पदार्थों की जमकर खरीदारी की। नवरात्र के पहले दिन भगवती शैलपुत्री की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें