फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला लूटा ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला लूटा ई-रिक्शा
विज्ञापन

- लूट की वारदातों का खुलासा तो दूर पुलिस नहीं रोक पा रही वारदात
- गत दिनों बैंक के बाहर हुई रिटायर्ड दरोगा से लूट का नहीं हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सेवानिवृत्त दारोगा से दिनहाड़े हुई लूट के करीब 30 घंटे बाद बदमाशों ने एक ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिला कर रिक्शा लूट लिया।
देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव ईमलिया निवासी मुर्तजा पुत्र साबिर ने चौकी में तहरीर दी है। उसने बताया कि शनिवार को स्याना अड्डा के पास से दो लोगों ने उसका ई-रिक्शा पैठ जाने के लिए बुक किया था। दोनों आरोपी पैठ से बकरा खरीदने जा रहे थे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने रास्ते में पीड़ित को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। देर रात वह अचेतावस्था में स्याना अड्डे के निकट बेहोश मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने नई मंडी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त दरोगा से हुई लूट के मामले में जल्द खुलासे की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें