फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में घुसकर झोलाछाप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लीनिक में घुसकर झोलाछाप की हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित अतरकौर मार्केट में रविवार दोपहर को क्लीनिक में घुसकर झोलाछाप शादाब की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इस दौरान करीब 25-30 राउंड फायरिंग की। जिससे शादाब की मौके पर ही मौत हो गई।
हापुड़ के गांव कुराना निवासी मोहम्मद शादाब गुलावठी में अतरकौर मार्केट में क्लीनिक चलाता था। बताया गया कि प्रतिदिन वह गांव से बाइक पर क्लीनिक आता था। रविवार को भी वह अपने समय से क्लीनिक पर पहुंचा। दोपहर करीब ढाई बजे वह क्लीनिक में ही मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग बाइक बाहर खड़ी कर उसके क्लीनिक में आए और शादाब पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बदमाशों ने करीब 25 से 30 राउंड फायर किए। जिसमें से कई गोलियां शादाब को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मामले में गांव कुराना निवासी चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया गया कि आरोपियों के परिवार के एक युवक की कुछ दिन पूर्व हत्या हुई थी। इस प्रकरण में मृतक झोलाछाप शादाब का भाई जेल में बंद है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के भाई मोहम्मद अबरार पुत्र मुस्लिम ने चार नामजद अशरफी, आसिफ, इमरान और राजा निवासी गण ग्राम कुराना, जिला हापुड़ और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

दुकान बंद कर भागे दुकानदार
बदमाशों ने क्लीनिक में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुुरू कर दी थी। कुछ ही सेकंड में बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायर झोंक दिए। फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ दुकान शटर बंद कर भाग निकले तो कुछ दुकानों में ही छिप गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लेकिन, धीरे-धीरे सभी दुकानदार मार्केट बंद करके चले गए। मार्केट में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हेलमेट पहनकर फरार हुए बदमाश
शादाब की हत्या के बाद दो बदमाश हेलमेट पहनकर क्लीनिक से निकले और मार्केट के बाहर हाईवे पर आ गए। बताया गया कि अन्य बदमाश मार्केट से कुछ दूरी पर खड़े थे। बदमाश दुपहिया वाहनों से फरार हुए हैं। वहीं, परिजनों ने बताया कि शादाब विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं।
करीब दस गोलियां लगीं
वारदात के बाद मृतक शादाब का शव क्लीनिक में पड़ा हुआ था। उसका शरीर खून से लथपथ था। शव पर आठ से दस जगह गोलियों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद किसी को घटनास्थल पर जाने नहीं दिया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से टीम को 25 से 30 पिस्टल के खोखे बरामद हुए। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक को कितनी गोलियां लगीं, इसकी पुष्टि करने की बात कह रही है।
इरफान की हत्या से जुड़ रहे वारदात के तार
पुलिस मृतक मोहम्मद शादाब की हत्या गांव की आपसी रंजिश मानकर चल रही है। बताया गया कि हापुड़ क्षेत्र के गांव कुराना के टोल प्लाजा पर गांव निवासी इरफान की करीब चालीस दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। इरफान के शव के टुकड़े कर उसे टोल प्लाजा के निकट ही दबा दिया गया था। हापुड़ पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें गांव निवासी रागिब एवं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी रागिब रविवार को गुलावठी में मारे गए झोलाछाप का भाई है। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश के चलते शादाब की हत्या हुई। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश में हत्या करने का सामने आ रहा है। परिजनों ने भी इसी संबंध में चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें