फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर बिजली मिस्त्री की हत्या

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चाकू से गोदकर बिजली मिस्त्री की हत्या
विज्ञापन

बुुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानी वाला चौक के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बिजली मिस्त्री पवन दीक्षित (53) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिजली मिस्त्री को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रानी वाला चौक निवासी पवन दीक्षित घरों में बिजली फिटिंग का कार्य करता था। दो दिन पूर्व पवन की पड़ोसी सलमान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस संबंध में कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात घर लौट रहे पवन दीक्षित पर सलमान ने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें