बुलंदशहर के पहासू कस्बे में एक नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के कस्बा पहासू में एक नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पहासू थाने के लोधी नगर मोहल्ले का यह मामला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकी आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। किशोरी अपने घर पर मां और भाई के साथ रहती थी। स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।