जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से बुलंदशहर में दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (एएलएस) भेजी गईं हैं। जिले को दो एडवांस एंबुलेस की सौगात मिलने से आमजन के लिए क्रिटिकल स्टेज में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
एंबुलेंस में इमरजेंसी जैसी तमाम स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। वेंटिलेटर के साथ एंबुलेंस में ईसीजी मशीन रहेगा। जरूरी दवाओं का स्टॉक भी होगा। खासबात यह है कि मरीज की जांच करने के लिए एंबुलेंस में डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। डॉक्टर की मौजूदगी और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से मरीज को राहत मिलेगी।
एंबुलेंस में मरीज की जांच के लिए आधुनिक किट भी रहेगा। हालांकि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का उपयोग बेहद गंभीर मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इसके लिए दूसरा नंबर डायल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डायल 108 पर एएलएस आपके द्वार पहुंच जाएगी। सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि जिले को दो एएलएस मिली हैं। जिनको फील्ड में सेवा के लिए भेज दिया गया है। एएलएस में एडवांस स्वास्थ्य सेवाएं हैं जिससे मरीजों को क्रिटिकल स्टेज में राहत मिलेगी।