फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर चला चेकिंग अभियान चार के खिलाफ एफआईआर

Sat, 22 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए पावर अफसरों ने नगर की 12 कॉलोनियों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान चार स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ने पर विजिलेंस प्रभारी ने कोतवाली में उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विजिलेंस प्रभारी मनोज सिंह और एक्सईएन सदर डीसी शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार रात 10 बजे से तीन बजे तक छापामार अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीम ऊपरकोट, फैसलाबाद, इस्लामाबाद, हीरापुर, मुर्द घाट रोड, काली नदी रोड, धमैड़ा अड्डा और सब्जी मंडी आदि इलाकों में पहुंची और सघन चेकिंग की।

अफसरों ने पोल-टू-पोल पावर लाइन की चेकिंग की। धमैड़ा अड्डे पर सलाम, महफूज अली,  हाजी रईस खां, मोहम्मद उमर के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। पावर लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


विजिलेंस प्रभारी मनोज सिंह ने चारों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी को लेकर एसई संजीव राणा ने जेई को फटकार लगाई।

बिजली कटौती से गुस्साए लोग
फैसलाबाद में बिजली कटौती पर स्थानीय उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला फैसलाबाद में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता एक स्थान पर एकत्र हुए और नारेबाजी की।

लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बेहिसाब बिजली कटौती की जा रही है, जबकि अन्य इलाकों में भरपूर बिजली अाती है। वहीं घर और दुकानों की छत से गुजर रही एचटी लाइन से हादसों की आशंका बनी हुई है। इस दौरान शकीला, नूरजहां, जुबैदा, जुनैदा, गुलचमन, मज्जो आदि मौजूद रहीं।

रात 10 बजे से तीन बजे तक बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। चार जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है। चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। - मनोज सिंह, विजिलेंस प्रभारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें