फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीसीएसयू के निर्देश पर आज जारी होगी मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से स्नातक और परास्नातक में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। साथ ही नया आदेश जारी कर मेरिट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया का भी समय तय कर दिया। इसके चलते मेरिट बुधवार को जारी नहीं हो सकी। अब जिले के कॉलेज बृहस्पतिवार को मेरिट जारी करेंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि जिले के कॉलेजों में इस समय स्नातक व परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभी तक स्नातक में तीन मेरिट और परास्नातक कक्षाओं में एक मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पिछले कई दिन से जिले के कॉलेज मेरिट बनाने में जुटे हुए हैं। स्नातक व परास्नातक की मेरिट बुधवार को जारी होनी थी।
अब सीसीएसयू की ओर से नया आदेश जारी किया गया है कि मेरिट बृहस्पतिवार को जारी होगी। साथ मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। इन मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए 12 और 13 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। कॉलेजों ने मेरिट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बताया कि इसके साथ एलएलबी में भी प्रवेश के लिए मेरिट बृहस्पतिवार को जारी होगी और छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं 12-13 सितंबर तक अपना प्रवेश करा सकेंगे। स्नातक, परास्नातक और एलएलबी की मेरिट जारी करने के साथ कॉलेज छात्र-छात्राओं को फीस जमा करने का लिंक भी भेंजेंगे। इसे स्वीकार करने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके बाद यदि सीट रिक्त रह जाती हैं तो उसके बाद कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें