फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 42 के पार आज से और चढ़ेगा

Mon, 17 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी के कारण मुंह छिपाकर चलती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। उधर, मौसम विशेषज्ञ तपिश से जल्द राहत मिलने की बहुत कम उम्मीद जता रहे हैं। पिछले कई दिन से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


इससे बढ़ी तपिश ने सभी को बेहाल कर दिया। स्थिति यह रही कि दोपहर के समय अधिकतर लोग घरों से नहीं निकले। बाजार और मार्गों पर भी कम वाहन दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस बार गर्मी पिछले सभी रिकार्ड तोड़ सकती है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के आंकड़े बन रहे हैं। इससे बचाव जरूरी है। क्योंकि इस तरह का मौसम स्वास्थ्य को नुकसान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें