फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पार करते समय राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
छतारी के गांव चौंढेरा निवासी मृतक कुंवरपाल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
छतारी। क्षेत्र के चौंढेरा गांव में बुधवार रात को पैदल सड़क पार रहे राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


चौंढेरा गांव निवासी नितिन ने बताया कि उनके पिता कुंवरपाल सिंह (55) राजमिस्त्री थे। बुधवार को वह रोजाना की तरह कस्बा में काम करने गए थे। रात को घर वापस लौट रहे थे। जब वह गांव के बाहर पहुंचे तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने कुंवरपाल को अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात को कुंवरपाल ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतारी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें