फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में मंगलवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुख्य आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हापुड़ जिले के थाना सिंभावली के गांव टोडरपुर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन भारती (26) का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व नयाबांस निवासी विपिन के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास-ससुर और देवर एक लाख रुपये नगद और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर अक्सर भारती के साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को भारती ने फोन कर अपने साथ हो रही क्रूरता की जानकारी दी थी। जब तक मायके वाले गांव पहुंचे, तब तक भारती की सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति विपिन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें