फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विवाहिता पर चाकू से हमला, पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। दहेज के लिए विवाहिता पर चाकू से हमलाकर बाद में मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मांगलौर निवासी पी़ड़िता डौली ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनकी शादी 14 फरवरी 2024 को गांव जिताका निवासी कपिल कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले ही दहेज में दो लाख की नकदी व बुलेट बाइक की मांग की और कहा कि यदि उक्त व्यवस्था नहीं की गई तो वह बारात लेकर नहीं आएंगे। इसी चिंता में उनकी मां बीमार हुईं और कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद अचानक उनके पति व अन्य ससुरालीजनों का व्यवहार बदल गया। जब वह गर्भवती हुई तो उनकी ननद ने दूध में गर्भपात की दवाई मिलाकर दी, जब इसे पीने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा और चाकू से हमला कर दिया।
इसके बाद उन्होंने अपने भाई रूपेश को मौके पर बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति कपिल, ननद रेनू, सास सतवीरी और देवर शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें