फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: देवर- भाभी से तमंचे के बल पर गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के संपर्क मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार देवर-भाभी से तमंचे के बल पर गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना पलीमुकीमपुर के गांव सहसपुर निवासी प्रशांत नरौरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर स्थित अपनी भाभी के मायके आया था। आरोप है कि भाभी श्वेता को मायके से लेकर जब वह बाइक से अपने गांव जा रहा था तभी बझेड़ा - जरगवां मार्ग पर दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक दी। आरोप है कि इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा दिखाते हुए उनकी भाभी से सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी व दो कुंडल समेत करीब दो लाख रुपये के गहने लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी लेकिन कोई सफलता नही मिली। प्रशांत कुमार ने वारदात की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर रामघाट थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


9.6 लाख की लूट का चार माह बाद भी खुलासा नहीं
10 मई को बेलौन-जरगवां मार्ग पर कपड़ा व्यापारी योगेश कुमार से हुई 9.60 लाख की लूट का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। गौरतलब है कि कपड़ा व्यापारी योगेश 10 मई की सुबह पांच बजे दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रोकते हुए तमंचा दिखाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। वारदात को चार माह से अधिक समय बीतने पर भी अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल बीटी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - शोभित कुमार, सीओ, डिबाई
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें