बुलंदशहर के पुराने खुर्जा रोड पर ईंट से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने युवक के शव को सड़क किनारे फेंक दिया। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मृतक की मोपेड पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बीयर की खाली बोतल, ग्लास और पानी की बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस मोपेड के जरिए मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।