लोनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के विजय जुलूस में हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो में एक अपराधी की पहचान की गई है। वह मुरादनगर में हुए भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया गोलीकांड में आरोपी था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विजय होने के बाद वंदना नागर के समर्थकों ने मंगलवार को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में फायरिंग करते हुए नजर आ रहे एक युवक की पहचान अपराधी के रूप में की गई है। बताया गया कि वह मुरादनगर में हुए भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया गोलीकांड में आरोपी था।