फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्नी पर बेहोश कर नकदी, मोबाइल फोन ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी और गांव के ही एक युवक पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर नकदी, मोबाइल फोन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रेमी पर मारपीट करने, धमकी देने, ब्लैकमेल किए जाने का भी आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत दो मई को जब वह अपने घर पहुंचे तो कमरे में किसी व्यक्ति के छिपे होने का आभास हुआ। आरोप है कि तलाश करने पर गांव का ही एक युवक कमरे से बाहर निकला और उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने अश्लील वीडियो होने का दावा करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शोर सुनकर उनका भाई मौके पर पहुंच गया, इसके बाद आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया, इससे वह तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंच सकें। आरोप है कि छह मई की रात उनकी पत्नी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह, उनका भाई और बच्चे बेहोश हो गए। इसी दौरान घर में रखे 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकरपत्नी आरोपी युवक के साथ चली गई। आरोपी युवक उनकी पत्नी को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। आरोपी उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास प्रताप सिंह चौहान सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें