फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निबंध प्रतियोगिता में महिमा गर्ग रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में छात्रा महिमा गर्ग ने पहला, साक्षी वर्मा ने दूसरा और छवि वशिष्ठ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने सड़क पर वाहन चलाते समय आवश्यक बातों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, एनसीसी ऑफिसर डॉ. सत्यकांत, व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रभात कुमार, और अंजलि हरित समेत काॅलेज का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें