फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मसाला कारोबारी से 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े मसाला कारोबारी से 20 हजार लूटे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के एसडीएम कॉलोनी निवासी मसाला व्यापारी जयनारायण वर्मा से दनकौर क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से मारपीट की। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जयनारायण वर्मा ने बताया कि वह नामचीन मसाला कंपनियों के थोक विक्रेता है। सिकंदराबाद के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी वह दुकानदारों को मसाला सप्लाई करते हैं। रविवार को वह स्कूटी से कलेक्शन करने के लिए दनकौर क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय दोपहर करीब 3.30 बजे कनारसी राजवाहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी को रुकवा लिया। स्कूटी चाभी निकालते हुए उनपर तमंचा तान दिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने तमंचे की बट से उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग, जेब से पर्स लूटते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बैग में कलेक्शन के 15 हजार रुपये और पर्स में पांच हजार रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें