फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पूनम पंडित को फोन पर हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पूनम पंडित को फोन पर हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कांग्रेस के टिकट से स्याना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं प्रत्याशी पूनम पंडित को फोन पर एक युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी कांधला का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के गांव इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह स्याना विधानसभा सीट से बीते विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं और वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन से उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आ चुकी है। आरोपी अपने आपको को कांधला निवासी नौशाद बता रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि वह उनकी हत्या कर देगा। साथ ही ज्यादा बोलने पर जुबान काटने की भी धमकी दे रहा है। जब वह एसपी सिटी से शिकायत करने के लिए पहुंचीं तो भी आरोपी ने उन्हें फोन किया। जिस पर उन्होंने एसपी सिटी से आरोपी की बात कराई। आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित कांग्रेस नेता ने आरोपी से अपनी जान को खतरा जताया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने सिकंदराबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी फोन कर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें