फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फिर देखा तेंदुआ, वनकर्मी कर रहे पैट्रोलिंग

विज्ञापन
औरंगाबाद के गांव पाली बेगपुर में तेंदुआ की तलाश करते वन कर्मी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में ग्रामीणों ने शनिवार रात फिर तेंदुआ देखने का दावा किया है। हालांकि वन कर्मी इससे इन्कार कर रहे हैं। देर रात तक वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। टीम मौके पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन


गांव पाली बेगपुर में शुक्रवार की रात लोगों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण सहम गए और वह खेतों पर भी एकत्र होकर जाने लगे। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुआ की तलाश कर रही है। बताया कि शनिवार की रात 12 बजे वन कर्मी कुछ ग्रामीणों के साथ जंगल में पैट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव निवासी अतुल शर्मा, अनेश शर्मा और कपिल शर्मा ने ओम शर्मा के खेत से तेंदुआ निकलते हुए देखने का दावा किया।
बताया कि तेंदुआ की आंखें ही देखी थी और पड़ोसी दिगंबर शर्मा के खेत में फिर से तेंदुआ घुस गया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ की हलचल भी देखी गई। वनकर्मी हुकम सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने तेंदुआ की आंखें देखकर हल्ला मचा दिया था। बाद में वन कर्मियों ने डंडे के सहारे रात दो बजे तक तेंदुआ की तलाश की लेकिन नतीजा शून्य रहा। वन रेंजर अंकित अरोड़ा ने बताया कि ग्रामीण जिस खेत में तेंदुआ के दिखाई देने का दावा कर रहे हैं, उस खेत में तेंदुए के पैरों निशान नहीं मिले हैं। नीलगाय ने खेत में नुकसान कर रखा है। टीम को मौके पर तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें