फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेंदुआ ने नित्यानंदपुर नंगली के जंगलों में गोवंश का किया शिकार

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र में नित्यानंदपुर नंगली के जंगलों में ग्रामीणों ने बताए तेंदुआ के पैरों के निशान।
विज्ञापन
खानपुर/नरसेना। क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। शुक्रवार को खानपुर क्षेत्र के गांव नित्यानंदपुर नंगली और अमरगढ़ के बीच जंगलों में गोवंश का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ ने गोवंश का शिकार किया है। हालांकि वन विभाग ने तेंदुआ होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

गांव पाली आनंद गढ़ी निवासी मदन सिंह के नित्यानंदपुर नंगली के जंगलों में खेत हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने खेत में एक गोवंश को मरा पड़ा देखा। उन्होंने बताया कि आसपास तेंदुआ के पांव के चिन्ह भी हैं। आशंका है कि बीती रात तेंदुआ ने गोवंश का शिकार किया। ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दी।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के नरसेना, बुगरासी, ऊंचागांव, अहार और खानपुर क्षेत्र में तेंदुआ कई कुत्ताें, गोवंश और जंगली जानवरों पर हमला कर चुका है। 2 मई को सबसे पहले गांव मोहम्मदपुर बरवाला में तेंदुआ ने एक किसान पर हमला कर घायल किया था। बुधवार को क्षेत्र के गांव भदौरा में भी तेंदुआ ने दो पशुओं को मार डाला था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक नहीं, बल्कि दो तेंदुआ हैं।
विज्ञापन

डीएफओ विनीता सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा किस जानवर ने गोवंश का शिकार किया है। हालांकि अभी तक क्षेत्र में तेंदुआ होने के सबूत नहीं मिलें हैं। फिर भी विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों के साथ गश्त कर रही है। ताकि यह पता किया जा सके कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ है या कोई और है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें