फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरटीई के तहत तीसरे चरण में 427 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में 427 बच्चों का चयन किया गया है। ये बच्चे निजी स्कूल में मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे। इन बच्चों का चयन तीसरे चरण की लाटरी सिस्टम के जरिए किया गया है। अब एक जून से चौथे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आरटीई के तहत गरीबों के बच्चों को मान्यता प्राप्त व अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ाई कराने का प्रावधान है। इसके लिए हर स्कूल में ऐसे बच्चों के लिए सीट आरक्षित की गईं हैं। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य आरटीई अधिनियम के तहत तीसरे चरण में जिले में 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनका पहले विभाग स्तर से सत्यापन किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को लॉटरी के माध्यम से 427 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 2976 और दूसरे चरण में 1202 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। तीसरे चरण में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश कराने के लिए स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। बताया कि अब चतुर्थ चरण के आवेदन दिनांक 1 से 20 जून तक लिए जा सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। तीसरे चरण की लॉटरी में अपात्र पाए गए छात्र चतुर्थ चरण में अपना पुनः आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें