फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सौर ऊर्जा से राेशन होगा कोंदू का अटल आवासीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव कोंदू में संचालित अटल आवासीय विद्यालय जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होगा। यूपी नेडा की ओर से विद्यालय में 200 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव काेंदू में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में मेरठ मंडल के सभी बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ और हापुड़ निवासी श्रमिकों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके संचालन हुए दूसरा साल चल रहा है। पहली बार इसमें कक्षा छह में प्रवेश हुआ था। जबकि इस बार कक्षा छह और नौवीं कक्षा का संचालन किया गया है। इस विद्यालय का संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर किया जा रहा है। इसमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा व आवास समेत सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ऐसे में विद्यालय परिसर और आवास परिसर के लिए 500 किलोवाट बिजली की खपत होती है। यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी थान सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में 200 किलोवाट का ही सोलर प्लांट लगाने के जगह है। इसका सर्वे पूरा कर लिया गया है। साथ ही विद्यालय में सोलर प्लाट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। संभावना है कि इस पर जल्द ही स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में से सौर ऊर्जा बिजली उत्पन्न करने का बेहतरीन स्रोत है। सौर ऊर्जा से कोई प्रदूषण नहीं होता है। विद्यालय में सोलर प्लांट लगने से बिजली का भार कम हो जाएगा। जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें