फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उर्वरक की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
नरौरा क्षेत्र में उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​​धिकारी रामकुमार यादव। स्रोत: व
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को उर्वरक की बिक्री और दुकानों पर स्टॉक की जांच के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने उर्वरक की 53 दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभाग की टीमों ने उर्वरक के 17 नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस दौरान उर्वरक की दुकानों पर सत्यापन के दौरान रजिस्टर आदि अधूरे पाए गए। साथ ही जरूरी कागजात भी उर्वरक विक्रेता नहीं दिखा सके। इस पर दो दुकानों के तत्काल लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनमें गंगा खाद भंडार नरौरा और शिव खाद भंडार बैलोन स्थित उर्वरक की दुकान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें