फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा पुलिस ने दो मुठभेड़ों के बाद छह बदमाशों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश - स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा पुलिस ने पंखिया गैंग के छह सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चोरी और लूटपाट करने वाले इस अंतरराज्यीय गैंग के साथ स्वाट खुर्जा नगर और खुर्जा देहात पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ें हुईं। गिरफ्तार छह बदमाशों में से चार को पैर में गोली लगी है। ये आरोपी बुलंदशहर, कासगंज, बदायूं और शहाजहांपुर, हापुड़ में भी चोरी और लूट-पाट के मामले में वांछित थे। बदमाशों से चोरी और लूट के आभूषण, नकदी, कार और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी देहात राेहित मिश्रा ने बताया कि 20 दिसंबर 2023 को खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव कलापुर में लाखों रुपये की चोरी की गई थी। स्वाट और खुर्जा नगर व देहात पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की देर रात खुर्जा देहात पुलिस शिकारपुर मोड़ स्थित बाड़ा रजवाहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार और एक बाइक पर सवार लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह फरार होने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अनील खान व अनीश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल दो बदमाशों सहित कार से चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाइक पर सवार दो बदमाश खुर्जा नगर की ओर फरार हो गए।
सूचना पर खुर्जा नगर पुलिस ने समसपुर कनैनी मार्ग पर फरार बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अफसर अली और अकरम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशाें की निशानदेही पर चांदी के 40 बिछुवे, पांच कमरबंद, 36 नग पायल, एक हथफूल, जबकि सोने की 22 बाली, एक कुंडल, चार लाकेट, एक चेन, दो कड़े और दो अंगूठी सहित कार, बाइक, चार तमंचे, कारतूस और 11 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। उपचार के बाद घायल सहित सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब गैर जनपदों से भी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वारदातों का हुआ राजफाश
- करीब डेढ़ माह पूर्व जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव नगलिया बिजना में चोरी की घटना की गई थी।
- करीब सात माह पूर्व जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव प्रेमपुर में चोरी की घटना हुई थी।
- करीब एक माह पूर्व अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र में चोरी की घटना की गई थी।
- गत 19 दिसंबर की रात को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव गवां में चोरी की घटना की थी।
- गत 19 दिसंबर की रात को ही थाना खुर्जा देहात के गांव कलापुर में भी चोरी की वारदात हुई।
- गत दिसंबर माह में थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव झाझर में चोरी की घटना की गई।
- बीते दिनों ही जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव भूनातागा में चोरी की वारदात की गई।
- गत 19 दिसंबर को थाना खुर्जा नगर के गांव मदनपुर में चोरी की घटना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें