फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वृद्ध मां की हुई कावड़ यात्रा की इच्छा, बेटा-बहु बने श्रवण कुमार

विज्ञापन
अनूपशहर गंगाघाट से अपनी बूढ़ी मां को कांवड़ में बैठाकर लेकर जाते पुत्र रामकुमार व पुत्रवधू लक्ष
विज्ञापन
अनूपशहर। इस कलयुग में कुछ कांवड़िए श्रवण कुमार के रूप में दिखे। वृद्ध मां की कावड़ यात्रा की इच्छा होने पर पहासू क्षेत्र निवासी युवक रामकुमार व उनकी पत्नी लक्ष्मी उन्हें लेकर अनूपशहर गंगा तट पहुंचे।
विज्ञापन

जहां से जल भरने के पश्चात युवक पत्नी समेत मां को कावड़ में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। रामकुमार ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां सरोज देवी की इच्छा कावड़ यात्रा की हुई। जिसके बाद मां की इच्छा पूरी करने के लिए वह एवं उनकी पत्नी मां के साथ अनूपशहर गंगा घाट पहुंचे। जहां से जल लेने के पश्चात मां को कांवड़ में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रामकुमार ने बताया कि वह जल पहासू स्थित शिवालय में चढ़ाएंगे। शिवालय की दूरी अनूपशहर से करीब 65 किलोमीटर है। वह इस दूरी को 6 दिन में पूरा कर सावन के द्वितीय सोमवार यानी 29 जुलाई को गांव स्थित शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान वह प्रतिदिन 10 किलोमीटर चलेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें