डिबाई क्षेत्र के राजघाट में कल्याण सिंह चौक। संवाद
डिबाई। राजघाट में कल्याण सिंह चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। चौक के चारों ओर सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएंगी। इसके बन जाने से गंगा घाटों पर स्नान के जाने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इस कार्य पर 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख रेखा सिंह ने बताया कि इस कार्य को कराने के लिए खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार शर्मा द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। कार्ययोजना के तहत कर्णवास रोड से रेलवे फाटक तक 108 मीटर, नरौरा रोड स्थित शिव मंदिर से विधायक के आवास तक 60 मीटर, नरौरा मार्ग चौराहे से हरिहर संकट मोचन मंदिर राजघाट मार्ग तक 80 मीटर और कर्णवास रोड से राजघाट गेट तक 72 मीटर सड़क के दोनों और इंटरलॉकिग सड़क का निर्माण किया जाएगा। संवाद