फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब प्रयागराज के लिए सुबह-शाम जाएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
नगर के रोडवेज अड्डे पर खउ़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रयागराज गई सभी बसें वापस आ जाने पर अब महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को सुबह-शाम ही बस मिल सकेगी। बुलंदशहर के अलावा खुर्जा या सिकंदराबाद के यात्री बस अड्डे पर जाकर प्रयागराज को रवाना हो सकते हैं। इसके लिए एआरएम ने सुबह-शाम दो-दो बस आरक्षित की हैं। वहीं, जहांगीराबाद एवं अनूपशहर से प्रयागराज जाने वाली बस को यात्री न मिलने पर संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन

21 जनवरी से जिले के बुलंदशहर, सिकंदराबाद एवं खुर्जा डिपो से प्रयागराज महाकुंभ के लिए 228 बसें रवाना की गईं। इनके जाने से लंबे रूट पर संचालन बंद एवं अन्य रूटों पर संचालन कम हो गया। बृहस्पतिवार सुबह तक सभी रोडवेज बसें वापस डिपो पर आ गईं। बसों के आने पर अब प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह-शाम दो-दो बसें आरक्षित की गई हैं।

प्रयागराज महाकुंभ मेले में गई सभी 228 बसें वापस अपनी-अपनी डिपो पर आ गई हैं। बसों के आने पर अब सीधे प्रयागराज को बस रवाना करने की योजना बनाई हैं। इसके लिए प्रतिदिन दो-दो बसें प्रयागराज के लिए आरक्षित की गई हैं। जो यात्री उपलब्ध होने पर रवाना की जाएगी। जहांगीराबाद व अनूपशहर से यात्री न मिलने पर प्रयागराज के लिए बस का संचालन बंद कर दिया गया हैं। - दिनेश कुमार सिंह, एआरएम सिकंदराबाद एवं बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें