फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
 गांव भराना में कलश यात्रा निकालते ग्रामीण।  - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव भराना में गंगनहर स्थित नर्मदेश्वर आश्रम पर विधिवत श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह की कथा से पूर्व शुक्रवार की सुबह गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा शुक्रवार से आगामी 25 मई तक आयोजित होगी।

नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिष आचार्य एवं कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने बताया कि सबसे पहले ग्रामीणों, वृंदावन से आए आचार्य ने भागवत पोथी, कलश का विधिवत पूजन किया। भागवत पोथी को सात यजमान बारी-बारी से अपने सिर पर रखकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल नर्मदेश्वर आश्रम तक लाए। सभी कलशधारी महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कलश यात्रा का गांव में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बताया कि कथा नित्य 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। 25 मई को पूर्ण हवन एवं भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन सांयकाल में अखंड कीर्तन किया जाएगा। काशी से आए दंडी स्वामी का भी नित्य प्रवचन आश्रम पर होगा। इस मौके पर नर्मदेश्वर आश्रम पर सीता शरण महाराज, वृंदावन से आए कथा वाचक राकेश कृष्ण शास्त्री एवं कथा आयोजन समिति भराना के समस्त पदाधिकारी, आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ, जगत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, प्रमोद खटाना, राजकुमार शर्मा, पवन, रोहित, रिंकू समेत श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभायात्रा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। सीता शरण महाराज ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा सुनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें