पहासू। कस्बा क्षेत्र के खुर्जा मार्ग पर अंबेडकर पार्क के पास तेज हवा और बारिश के दौरान नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया, इससे मार्ग पर जाम लग गया। तीन घंटे बाद पेड़ को हटाया गया, इसके बाद जाम खुल गया।
कस्बा निवासी अनिल ने बताया कि आंबेडकर पार्क के पास मुख्य मार्ग के किनारे लगा नीम का पेड़ रविवार दोपहर को अचानक जड़ सहित टूट कर गिर गया। इससे पूरा रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। रास्ता बंद होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। कार व दोपहिया सड़क किनारे से निकलने लगे। लेकिन एक साथ वाहन नहीं निकलने के कारण मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पेड़ को हटाने और जाम खुलवाने में जुट गई। इसके बाद कटर मशीन से पेड़ को कटवाया गया और उसके हिस्से सड़क किनारे किए गए और यातायात सुचारु करवाया गया।