अहमदगढ़। अज्ञात वाहन ने चार साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी आरिफ अपने चार वर्षीय पुत्र अदनान के साथ दुकान पर बैठा था।
इसी दौरान उनका ध्यान बच्चे से हट गया और अदनान खेलते हुए सड़क की ओर चला गया। सड़क पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने अदनान को कुचल दिया। इससे अदनान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने मामले में शिकायत नहीं दी है। सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।