फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मीटर चौड़ी सड़क पर लगा दिए डिवाइडर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मीटर चौड़ी सड़क पर लगा दिए डिवाइडर, लोग परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिना योजना तैयार किए सड़कों पर डिवाइडर लगाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नगर की रेलवे स्टेशन रोड पर प्रतिदिन करीब हजार लोग आवागमन करते हैं। तीन मीटर चौड़ी इस सड़क पर भी डिवाइडर लगा दिए गए हैं। अब हालात यह हैं कि एक ओर की सड़क एक मीटर चौड़ी भी नहीं बची है। ऐसे में सड़क से छोटे वाहन भी मुश्किल से निकल पा रह हैं।
शहर के मुख्य मार्गों पर नगर पालिका ने आठ करोड़ से अधिक की राशि से डिवाइडर लगवाए थे। करीब 20 किमी की सड़कों पर डिवाइडर लगाने और सड़कों के संकरी होने के कारण दिन भर लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। डिवाइडर लगाने से पहले नगर पालिका के इंजीनियरों ने न तो अन्य विभागों के इंजीनियर और न ही पुलिस विभाग के साथ बैठकर इसकी कार्य योजना तैयार की। जिससे अब शहर में चारों ओर जाम के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कई सड़कों की हालत यह है कि कहीं चौड़ीकरण कर दिया गया तो कहीं पर अभी तक बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी है। जिसके चलते अभी तक सड़कों का चौड़ीकरण नहीं किया गया। अतिक्रमण के कारण सड़कों के संकरी होने और दुकानों के सामने पर्याप्त जगह वाहनों के लिए न होने के कारण लोग सड़कों पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। इन वाहनों को हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

आठ करोड़ की धनराशि की गई है खर्च
नगर पालिका ने काला आम से स्याना अड्डा, काला आम सेडीएवी तिराहा वाया अंसारी रोड, साठा सेमामन चौकी रोड पर डिवाइडर लगवाए हैं। इन सड़कों पर डिवाइडर लगाने, बिजली कीलाइन शिफ्ट करने और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए करीब आठ करोड़ की धनराशि खर्च की है। कई स्थानों पर लाइन शिफ्ट करने के बाद भी सड़क चौड़ी नहीं की गई है।
बोले लोग
रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए जा रहा था। विद्युत पोल और डिवाइडर के बीच में जगह कम होने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई, इसमें 60 हजार रुपये का खर्च आया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करूंगा। - पवन तेवतिया
डिवाइडर लगाना अच्छा है, लेकिन उसके साथ ही विद्युत पोल को हटाना चाहिए था। मेरे कॉलेज की छात्राएं अपने वाहनों से आती हैं, जिनके आए दिन गिरकर चोट लगने की शिकायतें मिलती हैं। नगर पालिका प्रशासन विद्युत पोल हटाए या डिवाइडर हटाएं, जिससे समस्या दूर हो सके। - अंशु बंसल, प्राचार्य गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
कॉलेज रोड पर बिना आवश्यकता के डिवाइडर लगाए गए हैं। डिवाइडर लगाने के बाद न तो लाइन शिफ्ट की गई और न ही सड़क चौड़ी की गई हैं, जिससे कालेज आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। - भूमिका, छात्रा
डिवाइडर लगाएं अच्छी बात है, लेकिन उन्हें व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए। जिससे आम जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। - अनिल कुमार
डिवाइडर लगाना नगर पालिका प्रशासन की तानाशाही है। यहां डिवाइडर की कोई आवश्यकता नहीं है। यह लोगों की परेशानी दूर करने के बजाय बढ़ा रहे हैं। इनको हटाया जाए या सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए। - चतुर्वेदी
चौड़ीकरण के लिए टेंडर जारी कर चुके हैं। बिजली की लाइन शिफ्ट करने के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा लापरवाही की जा रही है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है।
मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका
नगर पालिका के कई प्रार्थना पत्र आए हुए हैं। कुछ का कार्य पूरा हो चुका है, कुछ प्रगति पर है। रेलवे लाइन रोड से विद्युत पोल हटाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार, एक्सईएन विद्युत निगम
शहर की सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए डिवाइडर लगाए गए हैं। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने की योजना बनाई जाएगी। जिन सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है, उन्हें चौड़ा कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें