फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जांच के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विभिन्न मामलों में जांच के नाम लापरवाही बरतने और रिश्वत लेने के मामले में दरोगा जैनेंद्र मलिक को निलंबित किया गया है। इसके अलावा कोतवाली देहात के एक कांस्टेबल को भी ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद सीओ के पेशकार जैनेंद्र मलिक के खिलाफ विभिन्न प्रकार की जांच और अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने और विभिन्न मामलों में जांच के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप थे। मामले में सीओ सिकंदराबाद को जांच के आदेश दिए थे। सीओ सिकंदराबाद की जांच में साफ हुआ कि पेशकार जैनेंद्र मलिक ने एक मुकदमे में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत भी ली। जबकि कई अन्य मुकदमों में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है। साथ ही लगातार हिदायतों के बाद भी जैनेंद्र मलिक के कार्यों में सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते सीओ ने एसएसपी को रिपोर्ट बनाकर भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने जैनेंद्र मलिक को निलंबित किया है। दूसरी ओर कोतवाली देहात के निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही व अनियमितताओं को लेकर कांस्टेबल मनोज कुमार को निलंबित करने की कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर उप निरीक्षक जैनेंद्र मलिक प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें