फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसंरक्षण केंद्र में गंदगी पर पशु चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब

विज्ञापन
वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
गोसंरक्षण केंद्र में गंदगी पर पशु चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव भौखेडा में शुक्रवार को वृहद गोसंरक्षण केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गोसंरक्षण केंद्र में साफ-सफाई और व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। गंदगी मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।
केंद्र में कुल 290 गोवंश संरक्षित बताए गए। गोशाला में कई दिन से सफाई नहीं हुई थी। गोवंश के गोबर को भी नहीं हटाया गया था। नालियों में गोबर भरा हुआ था। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सभी केयर टेकर को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। केंद्र में कई गोवंश बीमार मिले। कई गोवंशों बिना टैग के पाए गए। गोसंरक्षण केंद्र का चार्ज ककोड़ के पशु चिकित्साधिकारी के पास है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गोशाला में लापरवाही बरतने के संबंध में संबंधित पशु चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोवंश के गोबर की नीलामी कराने के भी निर्देश दिए। गोवंश के भोजन/चारा हेतु पराली पर्याप्त मात्रा में पाई गई। गोवंशों के लिए हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह निरंतर संरक्षित गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करें और बीमार एवं बच्चा गोवंशों को समुचित उपचार दिया जाए। बीडीओ को कच्ची रोड को खड़ंजा करवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन प्रशांत भारती, पशु चिकित्साधिकारी डा. चन्द्रजीत सिंह, तहसीलदार संजय कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें