फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाजार में बढ़ी जामुन की आवक, 200 से 250 रुपये किलो तक का भाव

विज्ञापन
नगर में एक रेहड़ी पर जामुन बेचता युवक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की मुख्य मंडी व बाजारों में इस समय जामुन की आवक बढ़ गई। पिछले सप्ताह तक 300 से 320 रुपये किलो बिकने वाली जामुन इस समय 200 से 250 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जिले में हाथरस की मंडी से जामुन आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

जामुन जहां खाने में स्वादिष्ट होता है। वहीं, इसमें मौजूद कई औषधीय गुण इसे और खास बना देते हैं। नगर समेत जिलेभर के बाजारों में इन दिनों रेहड़ी पर 200 से 250 रुपये प्रति किलो की दर से जामुन की बिक्री हो रही है।
लाल तालाब स्थित मंडी में जामुन बेच रहे राशीद व तौसीफ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तक मंडी में जामुन की आवक कम थी। ऐसे में इसका भाव 300 से 320 रुपये प्रति किलो तक चल रहा था। अब एकाएक जामुन की आवक बढ़ने से मंडी में जामुन का भाव कम होने पर बाजार में 200 से 250 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

जिन लोगों को या उनके परिवार में किसी को मधुमेह की शिकायत है, वह लोग दाम की परवाह न करते हुए जामुन खरीद रहे हैं। ग्राहक मनोज कुमार ने बताया कि शुगर का मरीज हूं, जामुन खाने से बीमारी में कुछ राहत मिलती है। इसलिए खरीदने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें